-->

अशोक श्रीवास्तव स्मृति व्याख्यान में वीर वीरेंद्र सिंह व सत्येंद्र यादव को विशेष सम्मान, कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय सहभागिता

राजेंद्र चौधरी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद, 28 दिसंबर 2025।
 संगठन संस्थापक एवं संयोजक सत्येंद्र यादव ने बताया कि सुभाष युवा मोर्चा संगठन द्वारा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के कार्यालय, पटेल नगर थर्ड, जगदीश नगर गाजियाबाद में स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव स्मृति व्याख्यान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।
“टूटते परिवार और बढ़ते वृद्ध आश्रम” विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता जे.एस. हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा के प्राचार्य श्री वीर वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त परिवारों के विघटन पर चिंता जताई। उनके सामाजिक सरोकारों और विचारोत्तेजक संबोधन के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कर संगठनात्मक मजबूती का परिचय देने वाले सत्येंद्र यादव को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
पंच आस सेवार्थ समिति के संचालक श्री विजय सिंह ने वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों की पीड़ा साझा की। इस अवसर पर संगठन एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा वृद्धाश्रम को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
स्व. अशोक श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जेपी यादव, विनोद अकेला, अनिल सिंह, कैप्टन गोपाल सिंह, पीके सिंह, जेपी द्विवेदी, डीसी माथुर, अभिनव श्रीवास्तव, अनुपम अग्रवाल, महेश कुमार, अनिल दुबे, आरपी शुक्ला, राजेश कुमार, लक्ष्मण, सुभाष गिरी, विष्णु पांडे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, योगेश, अरविंद श्रीवास्तव, गौरव कुमार, मुकेश शर्मा, वैभव साई, अजय दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ