मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान का पगड़ी बांधकर किया स्वागत।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान का पल्ला गांव स्थित उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रियता आवश्यक है।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव जगवीर नम्बरदार, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, सी.पी. सोलंकी, सुरेंद्र पंडित, गौरव भाटी बढ़पुरा, मनोज चौधरी, रोबिन प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ