-->

दादरी में विकास का सुनहरा अध्याय शुरू—विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 50 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।

दादरी, गौतमबुद्ध नगर—दादरी विधानसभा में विकास को नई गति देते हुए आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने लगभग 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम दादरी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जिसने क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम दिलाया।

इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था, पुलिया, और बुनियादी ढांचे के कई महत्वपूर्ण काम शामिल हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर दादरी क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और लंबे समय से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा।

गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन— जयराम भाटी, चंद्रभाग भाटी, राजेंद्र कटारिया, महेश भाटी, श्री भूपेंद्र तेवतिया, प्रदीप शर्मा, बाबूराम फौजी, अक्षय पंडित, निकिता विकल, मोहित विकल, धनवीर भाटी तथा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने विकास योजनाओं के प्रति अपना समर्थन जताया।

विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ तालमेल बनाते हुए क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन लाए जा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने विकास परियोजनाओं के लिए विधायक जी का धन्यवाद किया और कहा कि यह कार्य दादरी को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं। दादरी में विकास की यह यात्रा विधायक नागर जी के नेतृत्व में आगे भी तेजी से जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ