-->

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब!

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नई दिल्ली।

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर 2025।
कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती अत्यंत भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। हॉल भक्तिभाव से भरा था, जहाँ देशभर से आए संत–महंत, आचार्य, सामाजिक प्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने प्रबुद्ध संबोधन में स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा—
“मुगलों द्वारा नष्ट किए गए हजारों मंदिरों का पुनर्निर्माण अहिल्याबाई होलकर ने किया। वे धर्मरक्षा की देवी थीं। आज देश और सत्ता में बैठे लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“धर्म सुरक्षित होगा तो देश सुरक्षित रहेगा।”
इस पर सभागार जोरदार तालियों से गूंज उठा। महाराज जी ने यह भी आग्रह किया कि—
“अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा संसद भवन में लगनी चाहिए और भारतीय मुद्रा पर उनका चित्र होना चाहिए।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
स्वामी संजय महाराज, आचार्य विवेक मुनि, संत राधा दमोदर दास, आचार्य शैलेश तिवारी, शिवऔम मिश्र सहित अनेक संतजन। कार्यक्रम का संचालन शांति प्रसन्न देव शर्मा ने गरिमामयी ढंग से किया।

आयोजन समिति में हरिश कोहली (संरक्षक), जितेन्द्र कुमार मुखी (संस्थापक व सचिव), कुमार मनोज सिंह (उपाध्यक्ष), मनोज कुमार (अध्यक्ष), कुणाल किशोर चौधरी (महासचिव) सहित कई सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय की शिखा जी, वरिष्ठ पत्रकार सुमन ओझा, समाजसेवी जया, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता वर्षा सिंह और वरिष्ठ पत्रकार निगम पांडे भी उपस्थित रहे।

अंत में महाराज जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा—
“अहिल्याबाई होलकर नारीशक्ति, धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा की अमर प्रेरणा हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही भारत तेजस्वी और धर्मनिष्ठ राष्ट्र बन सकता है।”

सभा में सामूहिक उद्घोष गूंजा—
“धर्म की जय! सनातन की जय!”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ