-->

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में स्वयंसेवकों ने मनाया विजय दशमी सहित संघ का शताब्दी वर्ष।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुध नगर।
गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
दिनांक: 5 अक्टूबर 2025:-संघ का शताब्दी वर्ष:  ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में 94 स्थानों पर 8000 स्वयंसेवकों ने मनाया विजय दशमी सहित संघ का शताब्दी वर्ष। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा वर्ष 2025 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिला गौतमबुद्ध नगर की 94 बस्ती/मंडलों पर पथ संचलन का कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 8000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर उत्सव को गरिमा प्रदान की।
गीत के धुन पर कदम ताल करते हुए स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचलन कर समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा और पंच परिवर्तन से समाज निर्माण का संदेश दिया। संचलन के दौरान समाज के 6000 से अधिक बंधु एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संघ के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख आनंद ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय अधिकारी श्री रूपेश जी ने "पंच परिवर्तन" के माध्यम से देश और विश्व को एक बेहतर दिशा देने की संभावनाओं पर विचार रखे। क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख तपन जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सुनील ने संघ की कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा की यात्रा साझा की, वहीं प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश ने संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों में एकजुटता की भावना को रेखांकित किया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक नेमपाल, विभाग प्रचारक चिरंजीव और विभाग प्रचार प्रमुख मुकेश की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
शताब्दी वर्ष में संघ पंच संकल्पों कार्य विस्तार ,सज्जन शक्ति,कार्य की गुणात्मकता,विमर्श, सामाजिक परिवर्तन के साथ समाज को और राष्ट्र को  सशक्त और सुदृढ़ बनाने का आग्रह कर रहा है। कार्यक्रमों का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष को जन-जन तक पहुँचाना, पंच परिवर्तन जैसे कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता ,पर्यावरण संरक्षण, स्व का जागरण तथा नागरिक कर्तव्य के विचार को समाज तक पहुचना, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना रहा। आने वाले समय में संघ पंच परिवर्तन के विषय को लेकर गृह संपर्क अभियान भी करने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ