कुलदीप चौहान सम्मानित राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नोएडा
नोएडा, 14 सितम्बर 2025। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने समाजहित में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-20, नोएडा में किया। संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में ब्लड टेस्ट, ईसीजी जांच और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कैंप का शुभारंभ फीता काटकर श्री एन.पी. सिंह (अध्यक्ष, DDRWA), श्री राधा कृष्ण गर्ग (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल), श्री डी.पी. गोयल (अध्यक्ष, श्री राम मित्र मंडल), श्री शशिधर उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष), अनिल गोयल एवं CA अतुल गुप्ता जैसे गणमान्य अतिथियों ने किया।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर खून की जाँच रिपोर्ट और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
सेवा कार्य में टीम का समर्पण
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल एवं आशुतोष अग्निहोत्री, महासचिव शशांक गुप्ता, सचिव सरवन गुप्ता, विकास तिवारी, पी.सी. पंचोली, उदयवीर सिंह, निकेत मिश्रा, अमन चौहान, यश गुप्ता, रवि राजपूत आदि ने संरक्षक सुधीर पोरवाल व राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज की बड़ी भागीदारी
कैंप में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, रामपाल भाटी (अध्यक्ष, RWA सेक्टर-20), ममता सिंह (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), गिरजा सिंह (जिला उपाध्यक्ष), पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, अनिल पेशावरिया, अरविंद गुप्ता, कैलाश चन्द्र गुप्ता, शाइनी मुरलीधरन, मनोज पोरवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में कदम
यह आयोजन मूर्ति मेडीकेयर सेंटर और भोला केमिस्ट के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जो सामाजिक सेवा और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और जागरूकता पहुँचे।
0 टिप्पणियाँ