-->

सलारपुर में तीसरे दिन भी जारी रही टिकैत रसोई, बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटा भाकियू परिवार

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स, नोएडा।

5 सितंबर 2025 को गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्राम सलारपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टिकैत रसोई तीसरे दिन भी निरंतर जारी रही। भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में संचालित इस रसोई से प्रभावित परिवारों तक भोजन और खाद्य सामग्री लगातार पहुँचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी राहत कैंपों में टिकैत रसोई का मोबाइल नंबर उपलब्ध है, जिस पर संपर्क करने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सलारपुर की टिकैत रसोई की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ाया। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक टिकैत रसोई निरंतर चलती रहेगी और कोई भी परिवार भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने पत्रकारों और मीडिया बंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा समाचार प्रसारित किए जाने से सेवा कार्य को और बल मिलता है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोक भाटी ने अपने पिता चौधरी हरशरण सिंह भाटी एवं दादा चौधरी दौलत सिंह मुनीमजी को स्मरण किया और कहा कि जनसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पूर्वजों से मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता और जीवन में मार्गदर्शन करने वाला हर शख्स उनके लिए गुरु समान है।

तीसरे दिन टिकैत रसोई के भंडारे का शुभारंभ सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान और झलकेश बाबूजी ने किया। इस सेवा कार्य में भाकियू नेता सुभाष चौधरी, अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर, संजय फौजी, राजकुमार प्रजापति, रवि अवाना, शोभाराम भाटी, सचिन अवाना, संजय भाटी, नीतीश भाटी, सतपाल अवाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहै।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ