-->

गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए टिकैत रसोई का निरंतर सेवा अभियान

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।

गौतमबुद्ध नगर। क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए टिकैत रसोई की सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी जारी रहीं। टिकैत रसोई के संचालक एवं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि जब तक पीड़ितों को पर्याप्त राहत नहीं मिल जाती, तब तक रसोई का संचालन यथावत जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को चाहिए कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और किसानों को हर संभव राहत प्रदान करें। बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, इसलिए सरकार को इसकी भरपाई करनी चाहिए। अशोक भाटी ने याद दिलाया कि कोरोना काल में किसानों ने अन्नदाता के रूप में पूरे देश का पेट भरा था, और आज जब किसान प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं, तो सरकार को बड़ा दिल दिखाकर स्पेशल रिलीफ फंड जारी करना चाहिए।

भाकियू नेताओं ने कहा कि यह समय केवल किसानों का ही नहीं बल्कि पूरे देश का है। हर भारतवासी का फर्ज है कि वह किसानों के साथ खड़ा हो, क्योंकि मानवता ही सर्वोच्च धर्म है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया गया। बाजितपुर पुस्ता से लेकर बख्तावरपुर पुस्ता तक टिकैत रसोई द्वारा भोजन का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में मनोज त्यागी, सिंहराज गुर्जर, सुंदर बाबा, प्रवीण बाबा, पार्थ गुर्जर, सचिन अवाना, मनोज अवाना, गजेंद्र रेक्सवाल, कृष्ण भाटी सहित कई स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से जुड़े रहे और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ