-->

एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में 300 पौधों का वृक्षारोपण

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्धनगर।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

गौतमबुद्धनगर, 26 जुलाई 2025
जल शक्ति विभाग के माननीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज "एक पेड़ मां के नाम" जन अभियान के अंतर्गत अट्टा तटबंध (किमी 0.500), हैंड वर्क खंड आगरा नहर ओखला, कासना, गौतमबुद्धनगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

वृक्षारोपण के तहत 2.50 हेक्टेयर भूमि पर बेलपत्र, आम, चीकू, सेव, आलूबुखारा, नाशपाती आदि विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए। यह उल्लेखनीय है कि यह वही भूमि है जिसे 21 मई 2025 को सिंचाई विभाग, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अतिक्रमण मुक्त कर विभागीय नियंत्रण में लाया गया था। कुल 4.72 हेक्टेयर भूमि को पुनः प्राप्त किया गया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस पहल को जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक कदम बताया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संतुलन में योगदान दें।

सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ