कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स।दादरी। संकल्प संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर चार टीमें गठित कर क्षेत्र के रसूलपुर, रूपवास, सादोपुर व जॉनसमाना गाँवो मे पौधारोपण करते हुए सम्बंधित गाँवो के सरकारी विद्यालयों के छात्रों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर जागरूक करते हुए उनको पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित किया। पोलोथीन व प्लास्टिक किस प्रकार हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुचा रही है,इसकी जानकारी छात्रों को उपलब्ध करायी गयी। संस्था के संस्थापक भूपेन्द्र नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष भर मे लगभग 35 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है जिसमे से लगभग 8 करोड़ टन बिना रीसायकल के बिखरा पड़ा रहता है। इसमें से 2 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पर्यावरण में पहुँच कर उसको हानि पहुचाता है। अतः इस विषय की गंभीरता को समझने की महत्ती आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अमित नागर, संरक्षक वीरेंद्र प्रधान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश खारी,उपाध्यक्ष संदीप भड़ाना, दादरी अध्य्क्ष डॉ देवेंद्र नागर बम्बावड़, सचिव आदेश नागर,सह-सचिव विजयपाल शर्मा,बिसरख उपाध्यक्ष नगेन्द्र नग्गी व सोनू फौजी सहित शिक्षक जितेंद्र सिंह, रेनू शर्मा, सुमंत्रा आदि लोगो की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ