-->

भाजपा ने नवाब सिंह नागर को सौंपी पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
नौएडा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर को पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवाब सिंह नागर ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और राष्ट्र के प्रति एक पवित्र उत्तरदायित्व है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, राष्ट्रहित और अंत्योदय के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवाब सिंह नागर ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा अपने शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। नवाब सिंह नागर ने सभी से भविष्य में भी अपना स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखने की अपील की तथा संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ