कुलदीप चौहान संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नोएडा।
कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा पर हुई सार्थक चर्चा।
नोएडा, 10 जून 2025 — नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) के सचिल अंकित अरोरा ने बताया कि नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) का प्रतिनिधिमंडल, संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर फोरम की ओर से उनका स्वागत किया गया और नोएडा में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।
बैठक के दौरान शहर में यातायात प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, सामुदायिक पुलिसिंग और स्थानीय स्तर पर नागरिक सहभागिता को लेकर सुझाव दिए गए। डॉ. मिश्रा ने भी फोरम के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
NCF अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद और समन्वय से ही शहर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। फोरम नियमित रूप से इस प्रकार की संवाद बैठकों का आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर महासचिव प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, उपाध्यक्ष मधु मेहरा, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, सचिव अंकित अरोरा और गरिमा त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ