कमल प्रजापति संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स पूर्वी दिल्ली।
नई दिल्ली, 5 जून 2025, वृक्षारोपण कार्यक्रम की संयोजक निगम पार्षद, न्यू अशोक नगर, संजीव सिंह ने बताया कि
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वार्ड 190 न्यू अशोक नगर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मयूर विहार जिला के अध्यक्ष विजेंद्र धामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महामंत्री दर्शन पाल, बहन भावना जैन, नीरज शर्मा और भाजपा के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा और पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया द्वारा भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को जागरूक कर एक स्थायी और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में कार्य करना भी था। सोशल मीडिया पर #काम_किया_काम_करेंगे और #जन_जन_का_सम्मान_करेंगे जैसे नारों के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया गया।
0 टिप्पणियाँ