कमल प्रजापति संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, पार्षद संजीव सिंह रहे उपस्थित
नई दिल्ली, न्यू अशोक नगर – राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह 2025 के अवसर पर आज धर्मशिला नारायण कैंसर अस्पताल में एक नई उन्नत मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया।
इस विशेष अवसर पर न्यू अशोक नगर के पार्षद संजीव सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल को महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बताया। उन्होंने बताया कि इस मशीन के माध्यम से पहली 10,000 महिलाओं को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है, और यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए मैमोग्राफी एक कारगर तकनीक है, जिससे हजारों महिलाओं की जान बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, अनेक सम्मानित विधायकगण, नगर पार्षदगण एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस समारोह में भाजपा नेताओं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हर्ष मल्होत्रा, वीरेंद्र सचदेवा, राजा इकबाल सिंह, पवन राणा, सतीश गौतम, योगेंद्र चंदोलिया, नरेश वशिष्ठ आदि को भी स्मरण किया गया, जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ