मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
नोएडा, 6 मई 2025 – भारतीय किसान यूनियन गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रमुख अशोक भाटी ने अपने पिताजी स्वर्गीय चौधरी हरशरण सिंह भाटी की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के साथ मनाई। यह भावपूर्ण आयोजन सलारपुर स्थित श्रीकृष्णा टावर भाकियू जिला कार्यालय पर किया गया।
पुण्यतिथि पर हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दादा चौधरी दौलत सिंह, चाचा मोतीराम ठेकेदार, भाई उमेश चंद एवं पप्पू भाटी सहित परिवार के अन्य दिवंगत सदस्यों के चित्रों पर तिलक एवं माल्यार्पण से हुई। उपस्थित जनों ने गायत्री मंत्र और “ॐ शांति” के जाप के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, सुभाष चौधरी, मनोज मावी, झलकेश बाबूजी, सुखवीर प्रधान, रवि प्रधान, रघुवर फौजी, ब्रह्म सिंह नागर, मनोज दुबे, संजय फौजी, सिंहराज गुर्जर, गजराज अवाना, प्रतीक सिंह, दीपक कुमार, महेश गुर्जर, पार्थ गुर्जर, आसिफ खान सहित क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व. चौधरी हरशरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और स्व. भाटी के जीवन मूल्यों को याद किया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों की अद्भुत मिसाल पेश की।
0 टिप्पणियाँ