-->

आकलपुर जागीर की अवनी नागर ने 12वीं PCM में हासिल किए 94% अंक, चाचा ने लाइब्रेरी के लिए दिया ₹1100 का दान

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाईन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।

दादरी।गांव आकलपुर जागीर की होनहार छात्रा अवनी नागर ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा (PCM संकाय) में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। अवनी प्रवीण कुमार नागर की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अवनी की सफलता को देखकर उनके चाचा अंकित नागर ने ग्राम पुस्तकालय हेतु ₹1100 का दान देकर शिक्षा के प्रति अपने समर्पण को दर्शाया। उन्होंने कहा कि अवनी की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

अवनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। वह आगे चलकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करना चाहती हैं और देश की सेवा का सपना रखती हैं।

गांववासियों व रिश्तेदारों ने अवनी को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह इसी तरह निरंतर प्रगति करती रहें। अवनी नागर की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया है कि गांव की बेटियां भी हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ