दादरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संकल्प संस्था ने ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गाँव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं व महिलाओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया व प्रतिभावान छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। संकल्प संस्था के संस्थापक भूपेन्द्र नागर ने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने होंगे तभी देश व समाज का विकास होगा। महिलाओं की सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाय जिससे वो सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता शर्मा,प्रधानाध्यापक जगवीर शर्मा सहित विद्यालत स्टाफ से पूजा, मीनाक्षी, रेनू,राजकुमारी, मधुसूदन व संकल्प संस्था से संस्थापक भूपेन्द्र नागर, महासचिव अमित नागर, उपाध्यक्ष नरेश खारी, सचिव मनोज नागर व आदेश नागर की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ