मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को गांव घोड़ी बछेडा में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मेहंदी हसन के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से आम जनता का बुरा हाल है। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रोपगेंडा अपना रही है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चौतरफा आम जनता का शोषण हो रहा है और पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनैतिक लाभ लेने के लिए देश में लोकतंत्र की हत्या करा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भाजपा सरकारी संस्थाओं का अपने लाभ के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है। लोकतंत्र की रक्षा व जनहित के लिए भाजपा को सत्ता से दूर करना जरूरी है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, जिला महासचिव सुधीर तोमर, मेहंदी हसन, गजेन्द्र रावल, पवन जोगी, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, उपदेश नागर, प्रेमपाल रावल, दीपक नागर,अनीस अहमद, हैप्पी पंडित, संजीव नागर,यूनुस मेहंदी, जाकिर मुनारी, प्रदीप भाटी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ