-->

मयूर विहार मदर मैरी स्कूल के वार्षिक समारोह संपन्न हुआ।


कमल दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम संवाददाता पूर्वी दिल्ली

दिल्ली।पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार मदर मैरी स्कूल द्वारा 21 दिसंबर 2024 को स्कूल के वार्षिक समारोह अभिव्यंजना ,ए,कल्चरल स्पेक्ट्रम में अभिभावकों को आमंत्रित किया गया जिसमें लगभग 900 छात्राओं ने भाग लिया स्कूल द्वारा छात्राओं और अभिभावकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया जिसमें अभिभावक केवल पास द्वारा ही स्कूल के अंदर एंट्री कर सकते थे स्कूल द्वारा अभिभावकों से अनुरोध किया गया की शांति व सुरक्षा बनाए रखने में स्कूल का सहयोग करें वही त्रिलोकपुरी विधानसभा के विधायक रोहित मेहरौलिया  भी मौजूद रहे उन्होंने टीचर्स वह स्कूल मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया जिन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति को बचाने और लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ आने वाली नई जनरेशन को बहुत ही अच्छा मैसेज दिया उन्होंने अपने आप को भाग्यशाली बताया कि उनके क्षेत्र में एक ऐसा स्कूल है जहां बेटी पढ़ भी रही है और पढ़ भी रही है ।वही स्कूल की प्रिंसिपल पूर्णिमा जोशी ने बताया हमारा शरीर पांच महाभूतों से बना है और इन्हीं पंचमहाभूत्व को क्षति पहुंचाई जा रही है उन्होंने बताया हम इन्हें इस्तेमाल तो करें परंतु इन्हें शक्ति ना पहुंचाएं उन्होंने बताया मदर मैरी स्कूल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है छात्राओं को कंप्यूटर ,संगीत, कम फीस में उच्चस्तर की शिक्षा दी जाती है जिससे वह भविष्य में आगे बढ़े।वही करनल दीपक गुप्ता जी ने बताया प्रदूषण के कारण इस कार्यक्रम को करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा परंतु टीचर्स की मेहनत और बच्चों की मेहनत से यह प्रोग्राम सफल रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ