ग्रेटर नोएडा।गौतम बुद्ध नगर स्थित इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में 28 और 29 नवंबर 2024 को "अंतर-मूट कोर्ट प्रतियोगिता" का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर अफजल वानी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें चार चरणों – प्रारंभिक दौर, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल – में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला।फाइनल राउंड के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित न्यायविद और शिक्षाविद शामिल थे। इनमें डॉ. के.के. द्विवेदी डीन, स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस GBU , डॉ. मृत्युंजय पांडे प्राचार्य इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ , एडवोकेट हरविंदर राणा और एडवोकेट नवनीत सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।प्रतियोगिता में विजेता टीम सोनल राय और संजीवनी रही, जबकि उपविजेता का स्थान तमन्ना और वंशिका ने हासिल किया। श्रीयम कुमार और मयंक दुबे को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार दिया गया, जबकि आर्यन जैन को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और लिफांची चिकारा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब मिला। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पांडे ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस प्रतियोगिता को छात्रों के व्यावसायिक और अकादमिक कौशल को निखारने का बेहतरीन अवसर बताया। यह प्रतियोगिता विधि के छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया, विधिक अनुसंधान और तर्कशक्ति के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराने का एक प्रभावी मंच साबित हुई। आयोजन की सफलता में छात्रों और संकाय सदस्यों का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।
0 टिप्पणियाँ