गाजियाबाद में चुनाव और होली से पहले एक करोड़ की अफीम बरामद, ग्रेजुएट है सरगना, झारखंड से लाकर दिल्ली एनसीआर हरियाणा और पंजाब में करता है सप्लाई।



राजेंद्र चौधरी दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स संवाददाता गाजियाबाद 
गाजियाबाद में होली और चुनाव से ठीक पहले दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई के लिए आई 1 करोड़ की अफीम क्राइम ब्रांच ने पकड़ी है। झारखंड से यह अफीम लाई गई थी। अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना ग्रेजुएट है। यह झारखंड से ट्रेन और बस के माध्यम से अफीम लाया करता था। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि इनके हैंडलर कौन थे साथ ही दिल्ली एनसीआर हरियाणा और पंजाब में यह किसको अफीम सप्लाई करते थे।



 गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच के एडीसीपी सचिनानंद राय ने बताया की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में अफीम के तस्कर आने वाले हैं। इस पर जब क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया तो तीन लोग पकड़े गए पकड़े गए। पकड़े गए लोगों के नाम निर्मल कुमार डांगी, रामचंद्र कुमार भुईयां और संजय भुईयां है। यह सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं और उनके गैंग का लीडर निर्मल है। निर्मल खुद ग्रेजुएट है और प्राइवेट जॉब करता था। लेकिन कमाई ठीक ना होने के कारण वह इस फील्ड में उतर आया। क्राइम ब्रांच ने इन से 3 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की है जिसकी कीमत करीब 1 करोड रुपए है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग झारखंड से ट्रेन और बस के माध्यम से अफीम लाते थे और इसको हरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे।

Post a Comment

0 Comments