भारत के नेपोलियन जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया को मिले भारत रत्न ! स्वामी चक्रपाणि महाराज

रामानन्द तिवारी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली ।
नई दिल्ली। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के महान योद्धा डोगरा साम्राज्य को विस्तार देने वाले महान जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया के पांचवीं पीढ़ी के वंशज श्री देवेंद्र सिंह कहलुरिया एवं उनकी सुपुत्री रिया कहलुरिया, दीक्षा कहलुरिया अखिल भारत हिंदू महासभा ,संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज से केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में मुलाकात किया एवं 13 अप्रैल को दिल्ली में जनरल जोरावर सिंह की जयंती मनाया जाने का निमंत्रण दिया उन्होंने आगे बताया की अपने संस्था द्वारा लगातार वर्षों से शिक्षा,चिकित्सा एवं जरूरतमंदों को भोजन आदि की सेवा किया जा रहा  है, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना आशीर्वाद दिया एवं प्रेस के माध्यम से बताया कि यह देश के युवाओं को जानने की आवश्यकता है की भारत के नेपोलियन कहे जाने वाले महान देशभक्त जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया जिनका जन्म 1784 में हुआ था पूरा जीवन देश सेवा करते रहे और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया,उन्होंने लद्दाख,तिब्बत, बलिस्तान, नेपाल तक अपने सीमाओं को बढ़ाने का काम किया, जिनको भारत का नेपोलियन  कहा जाता है,स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा कि हमें ऐसे देशभक्ति पर गर्व है जिनके वजह से आज वर्तमान अखंड भारत है,स्वामी जी ने केंद्र सरकार से मांग किया ऐसे महापुरुषों को बच्चों के शिक्षा में एक अध्याय के रूप में शामिल करना आवश्यक है ताकि देश के बच्चे नौजवान अपने महापुरुषों को अच्छी प्रकार से जान सके, स्वामी जी ने आगे केंद्र सरकार से निवेदन किया कि ऐसे अखंड भारत के निर्माण में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले देश के सच्चे सपूत जनरल जोरावर सिंह कहलुरिया  को उनके जन्मदिन 13 अप्रैल के अवसर पर भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा करें, यह देश का सम्मान होगा, उक्त जानकारी केंद्रीय कार्यालय मंत्री दीपक शास्त्री ने दिया।

Post a Comment

0 Comments