गौतमबुद्धनगर।स्वयं सेवी संस्था संदेश द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व नवयुवतियों के सशक्त बनाने के उद्देश्य से धौलाना क्षेत्र के गाँव सपनावत में संदेश नारी शक्ति कटाई सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया।प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ संदेश की सचिव पूनम परिहार ने फीता काटकर किया।पूनम परिहार ने बताया कि संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं के हुनर विकास व महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करा रही हैं। इसके अलावा संस्था क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में आज गाँव सपनावत में कटाई सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना व परियोजना समन्वयक ग्रामीण विकास संजीव भारद्वाज ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन कई गाँवो में किया जा रहा है। इस अवसर पर संदेश से सुमित कुमार, प्रशिक्षण केंद्र की अनुदेशिका सविता देवी रेखा कविता नेहा अंजू सन्तोष प्रीति कीर्ति रजनी रचना निशाँ रूबी रंजना तन्नू सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ