मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन का किया निरीक्षण

मसूद हक्कानी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शनिवार देर शाम अंबेडकरनगर में पहुंचे और वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास भवन में लगी महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया और श्रीराम चौक पर बने भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा देर रात जिले में पंहुचे। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने उनका स्वागत किया।मुख्य सचिव ने शहजादपुर के श्री राम चौक पर लगे भगवान श्रीराम की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए। इसके बाद विकास भवन के मुख्य गेट जनपद न्यायालय के बगल बने न्याय पथ का उद्घाटन किया। वहीं विकास भवन में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने यहां आने वाले आम लोगो के लिए जो बैठने की व्यवस्था बनाई गई है, वह काफी अच्छा है और जो पूरे कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में पेंटिंग बनाई गई।वह बहुत अच्छा है, यहां जो अपनी समस्या लेकर आता होगा इसे देख उनका मन शांत हो जाता होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्या का समाधान हो। लोगों को रोजगार मिले और सरकार की योजनाएं लोगो तक पहुंचे। गांधी जी, राम राज्य एवं ग्राम विकास की बात करते थे। जिले में अच्छा विकास हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments