ग्रेटर नोएडा के पास स्थित दादरी नगर पालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। दादरी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसमें भाजपा के सभासद भी शामिल हैं।दादरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासद पालिका चेयरमैन गीता पंडित के खिलाफ खड़े हो गए हैं। भाजपा से चेयरमैन गीता पंडित के खिलाफ भाजपा के ही 8 सभासदों सहित 14 सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासद आदेश भाटी ने चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।
0 टिप्पणियाँ