दिगम्बर सिंह बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा:- बुद्धवार को समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने एनटीपीसी क्षेत्र के गांव सीदीपुर निवासी दिगम्बर सिंह को दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पहले वह दादरी विधानसभा में सचिव थे। बुद्धवार को पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और जिला महासचिव सुधीर तोमर ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि दिगम्बर सिंह लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं और निरंतर पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा देखते हुए पार्टी ने उन्हें पदोन्नति प्रदान कर दादरी विधानसभा के सचिव से उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर दिगम्बर सिंह ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जिला संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका निर्वाह वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments