गांधी जयंती के उपलक्ष में नगर पंचायत बुढाना में चला स्वच्छ भारत अभियान ।

          

डी पी सिंह बैंसला दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स संवाददाता बुढाना                 
मुजफ्फरनगर।गांधी जयंती से एक दिन पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर यूपी  की नगर पंचायत बुढाना में विश्व हिंदू महासंघ ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया  इस दौरान  महासंघ के नगर अध्यक्ष  अर्जुन रजोरिया ने बताया  कि भारत सरकार द्वारा  संचालित यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का है   जिसका उद्देश्य गलियों सड़कों, अधो संरचना को साफ सुथरा रखना   एवं कूड़ा आदि साफ करना है        यह अभियान ० 2 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया  राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी जी ने देश को दास्ता से मुक्त कराया  फिर भी स्वच्छ भारत का संपूर्ण सपना पूरा नहीं हो पाया   ।   हम इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे   इस स्वच्छ  भारत  कार्य में  विश्व हिंदू महासंघ  भारत के नगर अध्यक्ष  अर्जुन रजोरिया ,  विनोद बहोत मुख्य खजांची [ पी एन बी ] मोहित जांगिड़    नगर उपाध्यक्ष ,   सचिन पाल,  डा० संदीप भारद्वाज ,  शुभम गोयल    सागर बाल्मीकि,   रघु वाल्मीकि ,  अतुल वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता इस अभियान मे शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments