पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद सहित भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण, सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात।



दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सहित भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान दार्शनिक, समाजशास्त्री और महान राजनेता थे। उन्होंने संपूर्ण दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण करना था।उनका मानना था कि मानव के संपूर्ण विकास के लिए आत्मिक विकास आवश्यक है। उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी  कबाड़ से जुगाड़ अभियान की सराहना की है। पीएम मोदी ने बेकार हो चुके हाथ ठेले के पहिए, पैडिल से तैयार किये चौराहों के सौन्‍दर्यकरण का जिक्र किया। पीएम मोदी ने मन की बात में मेरठ निगम के जिस अभियान का जिक्र किया उसकी इस खासियत है कि लोहे का स्‍कैप, पुराने ट्रायर, ड्रम जैसी बेकार चीजों का प्रयोग इस मुहिम में किया जा रहा है। इसमें कम खर्चाे में सार्वजनिक स्‍थलों का सौन्‍दर्यकरण कैसे हो, मेरठ निगम का ये अभियान देश के लिए एक मिसाल है। इस मौके पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री की बातों को बड़े गौर से सुना कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमित लडपुरा ने किया इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर ग्रेटर नोएडा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जितेंद्र मावी, ओमपाल प्रमुख, बिजेंद्र भाटी प्रमुख, ईश्वर घंघोला प्रमुख, श्रीनिवास आर्य प्रधान, प्रमोद भाटी, बिजेंद्र भड़ाना, अमित मुखिया, श्याम सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments