बादलपुर गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया गया।


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुध नगर के ग्राम बादलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर तथा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद भगत जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 106 वी जयंती के उपलक्ष पर उन्हें याद किया गया इस मौके पर प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एक ही विचार था जो व्यक्ति सबसे लास्ट पंक्ति में खड़ा हुआ है उसे आगे बढ़ाना है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपनी पुस्तक एकात्म मानववाद में साम्यवाद और पूंजीवाद दोनों की समालोचना की है, एकात्म मानववाद में मानव जाति की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप राजनीतिक कार्रवाई हेतु एक वैकल्पिक संदर्भ दिया है ।
उनका मानना है कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है।आज उनकी जयंती समस्त राष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है शुभ अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments