शारदा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में 11 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा।



शफी मौहम्मद सैफी दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स संवाददाता ग्रेटर नोएडा


ग्रेटर नोएडा।शारदा में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में 11 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा  शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता एंव प्रो चांसलर वाई के गुप्ता की स्वर्गीय माता  शारदा देवी की तृतीया पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता एंव प्रो चांसलर वाई के गुप्ता, वाइस चांसलर, डीन, निदेशक, शारदा अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। इस मौके पर इस्कॉन द्वारा सजीव प्रस्तुति की गई जिससे मौजूदा लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने अपनी मां के नाम पर 11 करोड़ की छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा कि मां की सही मायने में श्रद्धांजलि देने का अर्थ है की उनके मन का काम करे और वह हमेशा चाहती थी की शारदा विश्विद्यालय एंव अस्पताल के माध्यम से हम लोगों को मदद करे। उनकी मां हमेशा कमजोर कमजोर वर्गों के बच्चों को आगे बढ़ाने पर जोर देती थी। चांसलर ने यह भी कहा की शिक्षा संस्थान एक ऐसी जगह जहा हम देश के भविष्य को बेहतर बनाने पर काम करते है। छात्रों को अपने हर कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए और सच्चाई के पथ पर चल कर हमें जीवन से बेहतर परिणाम प्राप्त होगे। शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा कि शारदा सदैव चाहता कि शिक्षा का माध्यम से देश के विकास में अपना योगदान दे और यही सपना उनकी मां का भी था। इस मौके पर शारदा अस्पताल के उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता,शारदा ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत गुप्ता, शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा सिबाराम खारा, शारदा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता, एवं सभी स्कूलो के डीन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments