मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके श्रीवास्तव के आज सेवानिवृत्त होने पर विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हुए की गई विदाई




मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर

गौतम बुद्ध नगर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके श्रीवास्तव के आज सेवानिवृत्त होने पर विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हुए दी गई विदाई मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके श्रीवास्तव के आज सेवानिवृत्त होने पर विकास भवन के सभागार में विकास परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। यह भव्य कार्यक्रम विकास से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया गया। महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास से जुड़े हुए अधिकारियों ने उन के सानिध्य में कार्य करने के स्मरण एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दोनों अधिकारियों के सुखद जीवन की कामना की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौतम बुध नगर के विकास में विकास से जुड़े हुए सभी अधिकारियों के द्वारा एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया गया है उसके लिए सभी विकास विभाग से जुड़े हुए अधिकारी एवं कर्मचारी गण बधाई के पात्र हैं उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण इसी तीव्र गति के साथ कार्य करते रहेंगे ताकि जनपद का विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सकेगा। आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा आदित्य कुमार विकास से जुड़े अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के द्वारा भाग लेकर अपने अपने उद्गार व्यक्त किए और सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा दोनों अधिकारियों के सुखद जीवन की कामना की गई। 

Post a Comment

0 Comments