राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया





मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर आज दिनांक 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी|आधिकारिक नाम- संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यावरण दिवस|
उद्देश्य- पूरे विश्व को पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए इसे समझाने हेतु|2022 के विश्व परिवार दिवस की थीम क्या है? "ओनली वन अर्थ "यानी केवल एक पृथ्वी |
कॉलेज के स्काउटो/ गाइडों ने सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारंभ किया स्काउट/ गाइडों ने पर्यावरण पर रैली आयोजित की पोस्टर ,बैनर इत्यादि पर स्लोगन सहित रैली निकाली इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रामकुमार सिसोदिया ,लिपिक हितेश प्रताप सिसोदिया, कर्मचारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे|
 स्लोगन निम्न प्रकार थे-1-वृक्ष धरा के आभूषण है दूर करें प्रदूषण है|2-एक वृक्ष सौ पुत्र समान|3-चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं|4-धरती का आवरण बचाएं आओ पर्यावरण बचाएं हरे भरे पौधों को लगाकर पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं|5-पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाडते हो पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसते हैं|6-पेड़ पौधे है लाभकारी|7-जागरूक बने और जागरूकता फैलाएं|उक्त कार्य स्काउट/ गाइडो के सहयोग से किया गया व स्वयं सौंदर्य पूर्ण औषधि युक्त पौधे लाकर वृक्षारोपण किया तथा बगीचे की साफ सफाई की यह कार्य कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त  राजकुमार शर्मा की दिशा निर्देशन में पूर्ण किया गया|



Post a Comment

0 Comments