जनपद बागपत में राष्ट्रीय सेवक संघ की बैठक का आयोजन किया गया



मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स
जनपद बागपत के मौहम्मद मुतिक के आवास पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर  विनोद नागर एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रमुख/कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान ने भाग लिया बैठक में सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विनोद नागर जी ने कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत वर्ष के जन साधारण नागरिक को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचाने की बात कही प्रो विनोद नागर ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी साधारण नागरिक के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करते रहे हैं और उनका एक ही संदेश समाज सेवा का संकल्प है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत में अनेकता में एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की कुरुतियों को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर समाज को लाभान्वित किया जा रहा है प्रोफेसर विनोद नागर जी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ अग्नि पथ योजना का आदर और समर्थन करता है और समाज से अपील करता है कि अग्नि पथ योजना को समझने का प्रयास कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे अग्नि वीर सेना में भर्ती होकर समर्पण भाव से कार्य कर देश का गौरव बढ़ा कर राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा और परिवार का कल्याण होगा जिससे मानवता का कल्याण होगा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत के सभी वर्गों से अपील करता है कि माननीय प्रधानमंत्री जी को समझकर उनके आदेश का पालन र अपने स्वविवेक से अपने जीवन में अनुकरण करे भारत राष्ट्रीय सेवक संघ केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से संकल्पित है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है आज भारत राष्ट्रीय सेवक संघ से प्रेरित होकर भारत का बच्चा बच्चा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का पंजीकृत सदस्य बन रहा है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की तरफ मुंह करके खडा है भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत का एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी क सम्मान और आदर मिलता है  प्रोफेसर विनोद नागर ने बताया कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत के सभी राज्यों में समाज सेवा कार्यों में सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है सभा का संचालन करते हुए राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के पंजीकृत सदस्य २३०'०००बन चुके हैं गांव गांव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाकर समाज में जन जन तक पहुंचाने का कार्य भारत राष्ट्रीय सेवक संघ कर रहा है बैठक का आयोजन मौहम्मद मुकीम ने किया
इस अवसर पर जनपद बागपत के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments