बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज ठंड से हुई बढ़ोतरी अगले 24 घंटे में यूपी के वर्षा की संभावना।




फ्यूचर लाईन टाईम्स सुंदरलाल शर्मा मीडिया प्रभारी दादरी
लखनऊ।लखनऊ उत्तर प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में कई अहम बदलाव आने वाले हैं। जहां गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है तो वहीं शुक्रवार के बाद से तापमान बढ़ने की भी आशंका मौसम विभाग बता रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ के साथ बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर और सुलतानपुर में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments