जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज़ बेहाल।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, हरिओम मीणा संवाददाता बुलंदशहर।
बुलंदशहर: जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज़ बेहाल।
मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार, इधर से उधर भटक रहे मरीज़।
बुलंदशहर: बुलंदशहर में नहीं निकल पा रहा डॉक्टरों और किसानों के बीच हुए विवाद का हल।
किसानों के बाद अब ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने भी हड़ताल कर शुरू किया धरना।
किसान डॉक्टरों पर अभद्रता का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट के गेट पर दे रहे हैं धरना।
डॉक्टरों ने किसान नेताओं पर आरोप लगाकर ज़िला अस्पताल में हड़ताल कर शुरू किया धरना।
बीमारी के सीजन में डॉक्टरों और किसानों में बढ़े विवाद से मरीजों का हाल-बेहाल।
कल भाकियू महाशक्ति ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉक्टर द्वारा महिला से अभद्रता करने और ज़िला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शुरू किया था धरना।
आज सुबह से ज़िला अस्पताल में डॉक्टर्स भी हड़ताल कर दे रहे हैं धरना, अस्पताल में जमा हुई मरीजो की भीड़।

Post a Comment

0 Comments