विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेस वार्ता में गिनाई साढ़े चार साल की उपलब्धियां।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सुनील गौतम मीडिया प्रभारी दादरी। 
गाजियाबाद।  सितंबर 20.2021 को
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेस वार्ता में गिनाई साढ़े चार साल की उपलब्धियां, कहा शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी, कानून व्यवस्था में हुआ अभूतपूर्व सुधार, विभागवार दी जानकारी, लोनी का नाम परशुराम नगर करने को बताया श्रद्धा और संकल्प का विषय।
सोमवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश और लोनी में लोककल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित और समर्पित भाजपा सरकार के विकास, विश्वास, सुशासन और उपलब्धियों से भरे सफलतापूर्वक 4.5 वर्ष पूरा होने पर ‘विकास उत्सव’ के तहत प्रेस वार्ता कर कहा कि 2017 में शुरू हुए शून्य से लोनी के विकास की यात्रा आज पूरे प्रदेश में सबसे तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लगभग 6100 करोड़ रूपए के विकास कार्य केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व विधायक निधि से मिलाकर लोनी में कराए गए है।  विधायक ने बताया कि यह सभी विकास कार्य लोनी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष आशीर्वाद, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह के पूर्ण सहयोग और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साझे प्रयास से संभव हुआ है। वहीं विधायक ने बताया कि भगवान परशुराम की कर्म एवं तपोभूमि का नामकरण लोनी से ‘परशुराम नगर‘  करना हमारे लिए राजनीति नहीं श्रद्धा और संकल्प का विषय है। विधायक ने विभागवार विस्तृत जानकारी दी।  
विधायक ने कहा लोनी में हुई शिक्षा क्रांति, विदेशों से मिली शाबासी।
1. 3 करोड़ 02 लाख की लागत से लोनी के प्रेम नगर में बालिकाओं के लिए मॉडल इंटर कॉलेज पूर्ण।
2. 3 करोड़ 02 लाख की लागत से मुस्तफाबाद मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण पूर्ण। 
3. 9 करोड़ 42 लाख की लागत से नाईपुरा में कन्या डिग्री कॉलेज निर्माणाधीन।
4. 7 करोड़ 39 लाख की लागत से तकनीकी शिक्षा हेतु आधुनिक लैब सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई का निर्माण कार्य पूर्ण। 
5. लगभग 6.5 करोड़ से लोनी देहात के 62 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी, टायलेट समेत मूलभूत सुविधा की व्यवस्था पूर्ण। 
6. लगभग 4 करोड़ की धनराशि से नगरपालिका के अधिकांश प्र्राथमिक विद्यालयों पानी, टायलेट, जीर्णोद्वार समेत मूलभूत सुविधा की व्यवस्था पूर्ण। 
7. 2 करोड़ रूपए की विधायक निधि से लोनी के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बैठने के लिए 1480 बैंचों की व्यवस्था व कमरों का निर्माण कार्य पूर्ण। 
8. राजेश पायलट डिग्री कॉलेज का सकलपुरा में छात्र-छात्राओं के लिए क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से शुभारंभ। 
9. लोनी नगरपालिका क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय निर्माण हेतु शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रक्रियाधीन। 
10. लोनी की जनसंख्या को देखते हुए मीरपुर हिंदू गांव में एक मेडिकल कॉलेज एवं  लोनी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन। 
11. ग्राम अगरोला और टीला में इंटर कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित, प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन। 
12. वर्ष 2019 में नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने लोनी के प्राथमिक स्कूलों का किया दौरा, कहा लोनी में हुई है शिक्षा क्रांति। 
सड़कों, फ्लाईओवर और सेतुओं ने की दूरी कम, विकास को मिली अभूतपूर्व गति।
1. 113 करोड़ 46 लाख रूपए की धनराशि से उ.प्र. लोक निर्माण विभाग द्वारा पुश्ता मार्ग समेत सभी मुख्य मार्गो का निर्माण कार्य पूर्ण। 
2. 58 करोड़ 34 लाख की लागत से बंथला फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूर्ण। घंटो जाम की समस्या पर लगा पूर्ण विराम। 
3. 53 करोड़ 12 लाख की लागत से मंडोला विहार योजना फ्लाईओवर निर्माणाधीन कार्य। 
4. 22 करोड़ रूपए की लागत से लोनी की लाईफलाइन दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का एनएचआई मार्ग स्वीकृत कराकर, निर्माण एवं जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में। 
5. 5 करोड रूपए की लागत से क्षेत्र की 21 जर्जर सड़कों का मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण। 
6. 5 करोड़ रूपए की धनराशि से लोनी नगर पालिका में 27 गलियों का डूडा के माध्यम से निर्माण कार्य पूर्ण। 
7. 9 करोड़ रूपए की धनराशि (विधायक निधि) से 4.5 वर्ष में नगरपालिका एवं ग्राम देहात की 80 गलियों एवं नाली निर्माण समेत 135 विकास कार्य पूर्ण। 
8. 4788.66 करोड़ रूपए की लागत से लोनी से गुजरने वाले अक्षरधाम-लोनी-सहारनपुर एलिवेटेड मार्ग का कार्य निर्माणाधीन।
9. 19 करोड़ 82 लाख की धनराशि से हिंडन नदी पर सिरोरा-सलेमपुर के मथुरापुर संपर्क मार्ग पर पुल निर्माणाधीन कार्य।
10. 18 करोड़ 57 लाख की धनराशि से हिंडन नदी पर ग्राम सिरोरा-सलेमपुर को रेवडी के मध्य पुल निर्माणाधीन कार्य। 
11. 25 करोड़ 75 लाख की लागत से फरूखनगर से राजनगर एक्सटेंशन के मध्य हिंडन नदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रस्तावित। 
12. 20 करोड़ रूपए की लागत से कांवड़ मार्ग (पाइपलाइन) के लिए धनराशि जारी, नाला निर्माण कार्य शुरू। व तत्कालीन सुधार हेतु 67 लाख रूपए के टेंडर जारी। 
13. 14 करोड़ रूपए की धनराशि से यूपीएसआइडीसी द्वारा विभिन्न सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य संपन्न/निर्माणाधीन।  
14. 11.5 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि से बेहटा-हाजीपुर नहर की सौंदर्यीकरण, पक्कीकरण एवं फेसिंग के लिए डीपीआर स्वीकृत, जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू। 
15. जिला पंचायत का पदेन सदस्य होने के नाते ग्रामीण देहात के संपर्क मार्गों का करोड़ों रुपये से करवाया गया निर्माण ।
16. नगरपालिका परिषद् लोनी का पदेन सदस्य होने के नाते नगरपालिका क्षेत्र में करोड़ो का विकास कार्य संपन्न/निर्माणाधीन।
*विधायक ने बताया कि पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी, सीवरेज सिस्टम और बांध सुरक्षा पर पहली बार हुआ कामः*

1. लगभग 600 करोड़ रूपए की लागत से लोनी में बिछाया जा रहा है सीवरेज सिस्टम का जाल, 37 किलोमीटर सीवरेज सिस्टम बनाने का कार्य पूर्ण।
2. 389 करोड़ रूपए  की लागत से 60 एमएलडी के नए एसटीपी प्लांट को मंजूरी।
3. 2.5 करोड़ रूपए की लागत से डीएलएफ स्थित 30 एमएलडी एसटीपी प्लांट का नवीनीकरण का कार्य पूर्ण। 
4. 5.5 करोड़ रूपए की लागत से जलनिकासी हेतु विकास नगर, लाल बाग मंडी, दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग, नया आनंद विहार व पंचवटी-राजनगर कॉलोनी में आरसीसी नाला निर्माणाधीन।
5. 23 करोड़ की लागत से पेयजल हाउस कनेक्शन योजना कार्य पूर्ण।  
6. 70 करोड़ रूपए की लागत से लोनी पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत सुनिश्चित होगी पेयजल आपूर्ति
7. 220 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि जिसमें नए एवं रिबोर ट्युबवेल योजना, सीवर हाउस कनेक्शन, सीवरेज योजना, बरसाती नाले का निर्माण का कार्य तीव्रगति से संपन्नता की ओर। 
8. 1 करोड़ की लागत से निधि से लोनी में पेयजल आपूर्ति हेतु 250 नलकूपों को अधिष्ठापन कार्य पूर्ण। 
9. लोनी में संपूर्ण जलनिकासी के लिए सीएंडडीएस द्वारा सर्वे का कार्य तीव्रगति से जारी। 
10. 5 करोड़ रूपए की लागत से अलीपुर तटबंध पर सुरक्षात्मक कार्य निर्माणाधीन। 6 हजार है० कृषि योग्य भूमि होगी सुरक्षित।
 सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था हुई मजबूत, देश की पहली नगरपालिका लोनी पहुंची मेट्रो, निर्मित हुआ शानदार बस अड्डा।
1. देश की पहली नगरपालिका लोनी में पहुंची मेट्रो। माननीय मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासों से मेट्रों का संचालन हुआ संभव।
2. शिवविहार से मन्डोला तक मेट्रो विस्तार के लिए प्रस्ताव प्रेषित। सरकार कर रही है गंभीरता से विचार।
3. 65 लाख की लागत से लोनी बॉर्डर पर आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण एवं 70 से अधिक रूटों पर बसों का संचालन शुरू। पुराने बस अड्डे का जीर्णोद्वार कार्य प्रगति पर।
4. अगले महीने से भोपुरा-लोनी तिराहा तक चलेगी इलेक्ट्रिकल बस, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी मजबूत, प्रदूषण होगा कम।
लोनी के बिजली विभाग का 250 करोड़ से कायाकल्प, विद्युत आपूर्ति में हुआ सुधार।
1. लोनी में बिजली आपूर्ति में सुधार हेतु 9 नए बिजली घरों का निर्माण पूर्ण।  
2. 12 हजार नए खंबे और एलटी लाइन के साथ बांस-बल्लियों से मुक्त निर्बाध   
   बिजली आपूर्ति। 
3. सैकड़ों नए ट्रांसफार्मर की स्थापना और पुराने ट्रांसफार्मर का बढ़ाया गया    
   लोड। 
4. शहरों में 22 घंटे एवं देहात में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के संकल्प को मिला बल,   
   विद्युत आपूर्ति में हुआ सुधार। 
मजबूत हो रही है चिकित्सा व्यवस्था, घटेगी दिल्ली पर निर्भरता।
1. 9 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से नाई पुरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 50 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण। अतिरिक्त 50 बेड प्रस्तावित।  
2. 50 लाख की लागत से लोनी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण पूर्ण। 
3. 38 लाख की लागत से लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक निधि एवं एवं स्वास्थ्य विभाग से करवाया विस्तार एवं जीर्णोद्वार, बेडो की संख्या में बढ़ौतरी। जांच की संख्या में बढ़ौतरी, अल्ट्रासाउंड और सभी प्रकार के एक्सरे की व्यवस्था। 
5. 51 लाख की लागत से 10 नए हेल्थ वेलनेंस सेंटर का कार्य पूर्ण। लगभग सभी वार्डो को सरकारी डिसपेंसरी के माध्यम से किया गया कवर। 
6. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, लोनी सीएचसी को प्रदान की गई है। 
7. 10791 हजार लोगों को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत कार्ड वितरीत कर सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
8. सीजीएचएस डिस्पेंसरी हेतु प्रस्ताव प्रेषित केंद्र स्तर पर विचाराधीन। 
खेलों में कीर्तिमान स्थापित करता लोनी, मिलेगा बहुउद्देशीय स्टेडियम की सौगात।
1. लोनी में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की शूटर आकांक्षा बंसल के नाम पर 16 लाख की लागत से मंडोला से गोठरा मार्ग का निर्माण कार्य। 
2. मेजर ध्यानचंद अवार्डी राजकुमार बैंसला जी को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया लक्ष्मण पुरस्कार, लोनी हुई गौरवांवित। 
3. सकलपुरा, लोनी के सागर कसाना को उत्तर प्रदेश सरकार ने किया स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित, गौरवांवित हुई लोनी। 
4. 9 करोड़ 68 लाख की लागत से भनेड़ा खुर्द में स्वीकृत बहुउद्देशीय स्टेडियम का प्रस्ताव राज्य सरकार से प्रेषित होकर केंद्र सरकार के पास धनावंटन के लिए प्रतीक्षारत
जीडीए ने ली लोनी की सुध, 10 करोड़ 55 लाख से जुड़े विकास के नए आयाम।
1. 2 करोड़ 90 लाख की धनराशि से लोनी तिराहा से दिल्ली बॉर्डर तक सेंट्रल वर्ज (डिवायडर) का निर्माण कार्य पूर्ण।  
2. 3 करोड़ 97 लाख की लागत से इंद्रापुरी पार्ट-1 व खन्नानगर पार्ट-3 के सम्मुख दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के समानांतर सड़क एवं नाला निर्माण पूर्ण।
3. लगभग 3 करोड़ की लागत से टीला थाना से बंथला सेतु तक रोड़ लाईट का कार्य पूर्ण।  
4. 1 करोड़़ 65 लाख से लोनी तिराहे का विकास कार्य पूर्ण। 
5. 1 करोड़ 09 लाख की लागत से लाबाग, पुलिस चौकी के पास अत्याधुनिक पार्क निर्माणाधीन।
6. 98 लाख की लागत से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर कट के सड़क का उच्चीकरण। 
7. 6 करोड़ 33 लाख से जीडीए स्वीकृत इंद्रापुरी, डीएलएफ की 7 मुख्य सड़कों का व्यानुमान स्वीकृति हेतु प्रेषित। 
8. गाजियाबाद-लोनी महायोजना 2031 की बैठक में अगले 10 वर्ष में लोनी के सर्वांगीण एवं नियोजित विकास के लिए आम जनमानस से चर्चा कर तैयार किया गया ब्लूप्रिंट, संपूर्ण जलनिकासी, सीवरेज और हाइटेक शहर की रूपरेखा हुई तैयार।
*निराश्रय गौवंशों को मिला आश्रय, चिकित्सा एवं सुरक्षा की हुई पूरी व्यवस्थाः*

1. 1.2 करोड़ की लगात से मीर2पुर हिंदू गांव में बृहद गौशाला केंद्र निर्माणाधीन। 
2. लोनी में डीएलएफ में गौवंशो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकारी गौशाला का निर्माण, स्वंयसेवी संगठनों के साथ मिलकर 8 निजी गौशालाओं का निर्माण कार्य संपन्न।
3. 40 लाख की लागत से लोनी पशु चिकित्सालय केंद्र का जीर्णोद्धार। 
4. 11 लाख की लागत से ग्राम रिस्तल में पशु चिकित्सालय केंद्र प्रस्तावित।
इसके अतिरिक्त विधायक ने अन्य कार्य गिनाते हुए कहा कि 
1. 30 करोड़ की लागत की 6 है० से अधिक सरकारी भूमि को भूमाफियाओं से कब्जामुक्त करवाया, अन्य प्रक्रियाधीन।  
2. 5500 लोगों को पिछले 4 वर्षो में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। 
3. 5 करोड़ रूप्ए से अधिक की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करवाकर 40 से अधिक लोगों की जीवन रक्षा।
4. 12 करोड़ 32 लाख के फसल ऋण माफ जिससे 1686 लघु एवं कृषक किसानों को पहुंचा फायदा। 
5. 2 करोड़ 98 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण 
6. 10 हजार 154 किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। 
7. 2972 कृषकों को पारदर्शी किसान सेवा का डीबीटी माध्यम से बीज एवं कृषि यंत्रों के खरीद पर अनुदान प्रदान किया गया है। 
8. समाज कल्याण विभाग की तरफ से 2600 बुजुर्गो को वृद्धावस्था पेंशन, 470 दिव्यांगजनों को और 2100 विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता लोनी में दी जा रही है। 
9. 19497 धात्री महिलाएं, बच्चों को पोषाहार वितरण का लाभ क्षेत्र की 186 से अधिक आंगनवाड़ियों के जरिए वितरीत किया जा रहा है। 
10. मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत पिछले 4 वर्षो में लगभग निर्धन परिवार की 200 बेटियों का विवाह संपन्न हुआ है। 
11. 1.5 करोड़ की लागत से डाबर तालाब और संगम विहार श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार कार्य। 
12. 80 हजार लोगों राशन कार्ड धारको को अनाज वितरण लोनी में किया जा रहा है जिसमें से रिकॉर्ड 25 हजार कार्ड लॉकडाउन-1 के दौरान बनाए गए। 
13. 10 करोड़ रूपए का रिकॉर्ड ऋण लगभग 10 हजार लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, पटरी और खोखा वालों को लॉकडाउन-1 और कोविड-2 की लहर के दौरान वितरीत किया गया।  
14. 26 लाख 96 हजार की लागत से 126 यूपीनेडा के द्वारा देहात क्षेत्र के मुख्य बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट से प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण। 8 लाख 80 हजार की अन्य राशि से 40 सोलर लाइट का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन। 
15. 400 स्ट्रीट लाइट क्षेत्र की विभिन्न गलियों में प्रकाश की व्यवस्था हेतु प्रक्रियाधीन। 
16. 200 बैंच, सार्वजनिक स्थल, मंदिर, पार्क आदि के लिए प्रक्रियाधीन।
17. कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए टीला थाना की स्थापना, क्षेत्र के चारों थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना और जाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या में बढ़ौतरी।  
18. महपुरूषों के सम्मान हेतु लोनी के सभी मुख्य मार्गो पर विधायक निधि से स्मृति द्वार का निर्माण। महाराणा प्रताप स्मृति द्वार, पंडित दीनदयाल स्मृति द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण। भगवान परशुराम द्वार, चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, महाराजा सूरजमल, महिर्षि वाल्मिकि, बाबा साहेब आंबेडकर द्वार निर्माधाीन। 
19. ग्राम गनोली में 50 लाख की लागत से सिद्ध बाबा धुनीनाथ समाधि व मंदिर स्थल का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर। 
उपरोक्त मुख्य विकास कार्यो के अतिरिक्त कोविड पेंडमिक प्रबंधन व सामाजिक कार्यः
1. लॉकडाउन-1 में आधा दर्जन से अधिक विधायक एवं योगी रसोई का संचालन निजी स्तर से किया गया और स्वंय सेवी संगठनों के साथ मिलकर सूखा राशन की भी व्यवस्था की गई जिससे विपरीत परिस्थितियों में मजदूर बाहुल्य लोनी में लोगों को संबल मिला और पलायन की स्थिति नहीं हुई जबकि लोनी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दिल्ली से लाखों लोगों को मदद न मिलने पर पलायन करना पड़ा।
2. लॉकडाउन-2 में निशुल्क ऑक्सीजन वितरण, जीवनरक्षक, फेबीफलू दवाई, मास्क, वेप्रोराइजर, सेनिटाइजर का वितरण व सार्वजनिक रसोई का संचालन किया गया है। 
3. कोविड-2 में 50 बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण कार्य व तीसरी वेव को लेकर सभी प्राथमिक केंद्रों पर 5 बेड व ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य आवश्यक मशीनों को उपलब्ध करवाया गया है। 
4. विपरीत परिस्थितियों में कोविड-2 में क्षेत्र की जनता के जीवन रक्षा हेतु अथक प्रयास से ट्रोनिका सिटी ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments