किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत कवि रविदास की जयन्ती व महान क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मूर्ति पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

फ्यूचर लाइन टाईम्स, मोहित खरवार सवांददाता गोतम बुद्ध नगर की रिपोर्ट ।

नोएडा : दिनांक फरवरी 27/2021 को किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना के नेतृत्व मे सेक्टर 93 कार्यालय पर संत कवि रविदास की जयन्ती व महान क्रान्तिकारी  स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व दोनो के विचारो से कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को अवगत कराते हुए जीवन पर प्रकाश डाला।मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना ने कहा कि संत कवि रविदास देश के बडे अध्यात्मिक गुरू थे। उन्होने पूरे देश के अन्दर जात पात का भेदभाव मिटाने का कार्य किए। वर्तमान समय में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी इस देश में जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। इससे आज उनकी आत्मा बहुत दुखी होंगी। चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को हमेशा पूरे देश याद रखेगा ओर इससे हमे सीख मिलती है विरोधी ताकते कितने भी मजबूत हो लेकिन देश के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए।मौके पर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष साबुददीन,जिला महासचिव सुंदर पंडित,जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान,कांग्रेस पार्टी के सचिव हरेंद्र शर्मा, रोहित अवाना, किसान कांग्रेस के सचिव शनि बौसट्टा, किसान कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र भाटी, सोहेल, फरीद,बंटी, अंश कपूर,अजय जाटव,ओम प्रकाश जाटव, सुनील अवाना, लीलू शर्मा, कांग्रेस पार्टी के सचिव नरेंद्र भाटी मौजूद रहे।

Post a Comment

1 Comments

Unknown said…
धन्यवाद भाई जी।