भूगोल प्रवक्ता कर्मवीर सिंह बने माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट गौतम बुद्ध नगर के जिला संयोजक


फ्यूचर लाइन टाईम्स, सोमेश्वर वशिष्ट संवाददाता दादरी की रिपोर्ट ।


दादरी : राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहड़ा के भूगोल प्रवक्ता कर्मवीर सिंह बने माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट गौतम बुद्ध नगर के जिला संयोजक। इससे पूर्व संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर ब्रहम पाल सिंह नागर व जिला मंत्री चेतन त्यागी व कोषाध्यक्ष के पद पर राजेंद्र सिंह बैंसला का  चुनाव हो चुका है। साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह नागर ने जनपद गौतम बुद्ध नगर की 40 सदस्य जिला कार्यकारिणी घोषित की । इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश चंद व खजानी सिंह, मनवीर सिंह खारी ,इंद्रसेन कुमार, सतीश कुमार ,रमेश चंद व अनिल धाम मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments