महिला एवं पुरूष नसबंदी कैंप का किया जाएगा आयोजन

फ्यूचर लाइन टाईम्स, पंकज तोमर ब्यूरो गाजियाबाद ।


गाजियाबाद :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  में महिला एवं पुरुष नसबंदी  कैंप  निर्धारित दिवस में  लगाया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने जानकारी देते बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अस्मिता लाल के आदेश के क्रम में महिला एवं  पुरूष नसबंदी कैंप लगाए जाएंगे।  कैंप के लिए स्थलों का चयन भी कर दिया गया है और किस दिन यह कार्य किया जाएगा, उसके लिए भी दिन निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला नसबंदी लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि 1400/- एवं पुरुष नसबंदी लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि 2000/- दिया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने जन सामान्य से  आवाहन किया है कि लाभार्थी अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि  अधिक जानकारी के लिए जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ  खालिद हुसैन मोबाइल नंबर 8630547481 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सुषमा  मोबाइल नंबर 9312425697 पर  कॉल कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments