भाजपा पार्टी भी जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी!

फ्यूचर लाइन टाईम्स, भानू प्रकाश संवाददाता जेवर ।

जेवर : अशोक शर्मा मंडल अध्यक्ष जेवर ने बताया कि आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल बजने वाला है तो अबकी बार भाजपा पार्टी भी जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। इस विष्य पर महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 19 फरवरी 2021 समय 10:30 बजे भाजपा कार्यालय जेवर में निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि विजय भाटी जिलाध्यक्ष भाजपा गौतम बुध नगर, जिला संयोजक रकम सिंह भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम बुध नगर, मंडल प्रभारी सरफराज अली, पंचायत ब्लॉक संयोजक मनोज जैन पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, जिला पंचायत वार्ड संयोजक विजयपाल उपस्थित रहने की संभावना है। 


                       

        

Post a Comment

0 Comments