नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती धूम-धाम से मनायी गयी।

फ्यूचर लाइन टाईम्स , राजेंद्र चौधरी संवादाता गाजियाबाद ।

गाजियाबाद : दिनांक 24 जनवरी 2021, दिन रविवार। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने जगदीश नगर स्थित कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद सरकार संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा नेताजी सुभाष के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह में देश भक्ति गीत एवं कविताओं का पाठ किया गया और नेताजी के विषय में जानकारी दी गई साथ ही साथ प्रसाद वितरित किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार सारे सुख एश्वर्य को छोडकर देश की सेवा की जाती हैं। सुभाष पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश सेवा करेगी और देश को समृद्ध शक्तिशाली बनाएगी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संयोजक एवं संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस एकमात्र विश्व के ऐसे योद्धा रहे हैं जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजों को पराजित किया और आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए आजाद हिंद सरकार की स्थापना की नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत को सुंदृढ़ शक्तिशाली बनाने के लिए पूर्ण योजना बनाकर कार्य करते रहे, अगर नेताजी ना होते तो अंग्रेज भारत को छोड़कर कभी न जाते और आज भी हम भारतीयों का शोषण कर रहे होते। जयंती समारोह में बोलते हुए फारवर्ड ब्लाक के पूर्व प्रदेश सचिव राम कुमार शर्मा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक के पास एक संपन्न परिवार में पैदा हुए और अपनी सभी संपदा को छोड़कर भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर दिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे नीचे के व्यक्ति से लेकर सबसे ऊपर बैठे व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए कार्य योजना लेकर चले थे आज भारत में अनेक विसंगतियां हैं अगर हम नेता जी की कार्य योजना को अपना लें तो उन सब विसंगतियों से छुटकारा मिल कर हम भारत को एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं। इस अवसर पर सुभास पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी शहीदों, क्रान्तिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के उद्देश्यों को लेकर चली है और इनके बताये मार्ग पर चलकर ही हम भारत का विकास करेंगे व शहीदों, क्रान्तिकारियों के सपनों को साकार करेंगे। जयंती समारोह में मुख्य रूप से मनोज कुमार शर्मा ‘‘होदिया’’ संदीप कुमार, अनिल सिन्हा (प्रभारी बिहार प्रदेश), दीपक शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) अनिल मिश्रा, विनोद अकेला, गोपाल सिंह, सुनील दत्त, राजीव शर्मा, किशन गर्ग, श्यामवीर सिंह यादव, तेजस भारद्वाज, श्रेंयाश श्रीवास्तव, रिषेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, सुभाष कुमार, रमेश श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र दीक्षित, सनील सिंह, नरसिंह राय, राजेन्द्र गौतम, आर. पी. शुक्ला, अरूण कुमार (सचिव दिल्ली प्रदेश), एडवोकेट श्रीमती पंकज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रामगणेश सिंह, पन्ना लाल, कमल यादव, सुजित तिवारी (प्रभारी साहिबाबाद), एडवोकेट अभिनन्दन तिवारी, पी. के. सिंह, सियाराम यादव, उमेश पाण्डेय, संजय पासवान, विकास दीक्षित, सबीर आलम, पवन, अमर, सोनू, जगदीश राम, दीपक वर्मा, गौरव सूर्यवंशी, नागेन्द्र मोर्य, सरोज गिरि, विद्या सागर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments