ठाकुर मान सिंह चौहान, समरपाल सिंह चौहान और ठाकुर नरेश कुमार चौहान बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

फ्यूचर लाइन टाईम्स


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा ठाकुर मान सिंह चौहान को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ठाकुर समरपाल सिंह चौहान  को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ठाकुर नरेश कुमार चौहान  को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया 


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट रजिo के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने नोएडा में जनवरी 26 को अपने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें ठाकुर मान सिंह चौहान को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ठाकुर समरपाल सिंह चौहान  को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ठाकुर नरेश कुमार चौहान  को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया!.संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ऋषिपाल सिंह परमार ने अपने तीनो पदाधिकारियों को बधाई दी और पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि आप सभी पदाधिकारी राजपूत समाज के हित में कार्य करते हुए राजपूत समाज को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग करते हुए गरीब राजपूत के बच्चों की शिक्षा और उनकी बेटियों की शादी में कन्यादान करके अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे जिसमें संगठन के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि वो कभी भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट रजिo के उदेश्यों को पूरा करते हुए संगठन को ऊंचाईयों तक ले जाएंगे


Post a Comment

0 Comments