डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

फ्यूचर लाइन टाईम्स 


दिनांक दिसंबर 2, 2019 को किसान एकता संघ ने हैदराबाद में बेटी डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में ग्राम निठारी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से कैंडल मार्च निकाला गया।


इस दौरान लोग भावुक और आक्रोशित होते हुए भी नजर आए। इस मार्च का नेतृव कर रहे संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने कहा कि हमें स्वतंत्र हुये 72 वर्ष  हो गये हैं, हम अपनी उपलब्धियों पर फूले नही समाते है, लेकिन हम आज भी अपनी बहन-बेटियों के लिये एक सुरक्षित समाज नही बना पाये हैं तो इसके लिये सरकारों, न्यायपालिका के साथ ही हम सभी जिम्मेदार है। केवल कठोर कानून बनाने कुछ नहीं होता, समय पर पालन भी होना चाहिए।
अविनाश सिंह ने कहा कि हैदराबाद में  डाँ प्रियंका रेड्डी  के साथ जो हुआ है, वो हमारे सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। जिस देश में  नारी को देवी का दर्जा दिया जाता है, कन्याओं का देवी के प्रतीक के रूप में  पूजन  किया जाता है, उसी देश में न जाने कितनी प्रियंका रेड्डी बर्बरता का शिकार होती है। अब समय है कि ऐसे विषय पर संसद विशेष कानून बनाये, जिसमें ऐसे दरिदों अतिशीघ्र मौत की सजा दी जाये।
इस मौके पर प्रमोद शर्मा, ललित अवाना, अर्जुन प्रजापति, पप्पू प्रधान, रोहित यादव, सक्कु, अशोक शर्मा, शिवम् शर्मा, विक्रम सेठी, बिजेंद्र अवाना व सोविंदर अवाना मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments