स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को सफल बनाने का जिलाधिकारी द्वारा किया गया आह्वान

गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन, जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के द्वारा झंडा फहराने के बाद कलेक्ट्रेट के सभागार में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति का अनावरण करते हुए पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी, फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक 2 अक्टूबर 2019, संवाददाता राम अवध भगत, गाजियाबाद: अधिकारियों के द्वारा भी गांधीजी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान की, उसके बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में  दोनों महापुरुष के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा, गति और दिशा देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदान रहा है उन्होंने समाज के सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित किया। देश की राजनीतिक व सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया। सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जन सामान्य आज संकल्प लेते हुए महात्मा गांधी के दर्शन को अपने जीवन में अंगीकृत करते हुए समाज, जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास को आगे ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अनेकता में एकता का संदेश दिया, हम लोग उनके ऋणी हैं उनके आदर्शों को स्वीकार करते हुए विकास में आगे बढ़ाने में उनकी हमेशा याद बनी रहेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया और उनका दर्शन सादा जीवन उच्च विचार देश के विकास में एक अलग गति प्रदान कर रहा है। हम सभी को ऐसी अपने देश के महा नायकों को हमेशा स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए ताकि समाज एवं देश का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ सके। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इस मौके पर सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2019 अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक दिन 2 घंटा सफाई अभियान में  सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया ताकि उनसे सीख ले कर अन्य जनसामान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन आंदोलन के रूप में जुड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विशेष कार्य की जाने की आवश्यकता है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पूरे वातावरण को अधिक नुकसान हो रहा है जो समाज के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। अतः इस दिशा में भी सार्थक प्रयास करने के लिए सभी के द्वारा संकल्प लेकर कार्य किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जे.के. शर्मा तथा अन्य वक्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर विस्तार परक रूप से अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन नाजिर अजगर मौहम्मद के द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments