एनटीपीसी दादरी विद्युत नगर में दुर्गा पूजा,डांस डंडिया से उत्सव का माहौल। फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 08,2019, संवाददाता मनोज तोमर, दादरी : एनटीपीसी दादरी में इस समय लोग दुर्गा पूजा समारोह में बड़ी श्रद्धा से मा दुर्गा की आराधना कर रहे हैं वहीं वीआरसी में डांस डंडिया के आयोजन से पूरी टाऊनशिप में उत्सव और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। डांस डंडिया में महिलाओं ने रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर खूब उत्साह के साथ गरबा खेला। दुर्गा पूजा पंडाल परिसर और वीआरसी के आसपास के इलाके को रंग बिरंगी लाईटों द्वारा सजाया गया है।महाप्रबंधक गैस पीके उपाध्याय एवं श्रीमती अनुश्री उपाध्याय द्वारा वीआरसी में डांस डंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महिलाओं द्वारा डंडिया और गरबा की प्रस्तुति से माँ दुर्गा की आराधना की गई।
0 टिप्पणियाँ