धरोहर रामलीला महोत्सव में आज पंचम दिवस की प्रभु लीला का मंचन किया
धरोहर रामलीला महोत्सव में आज पंचम दिवस की प्रभु लीला का मंचन किया गया फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 03,2019,संवाददाता मनोज तोमर : राजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात गमगीन अयोधया वासियों का बहुत ही मार्मिक दृश्य राम भक्तों को देखने की मिला, ननिहाल से लौटे भरत-शत्रुघ्न को जब पिता के देहांत और माता कैकई के कृत्य का पता चलता है तो वह बेहद शौकाकुल और क्रोधित होते है, दोनों भाई माता कैकई को धिक्कारते हुये राज सिंहासन को ठुकराते हुए श्री राम को वन से वापिस लेने वनों की ओर चल पड़ते है
राम-केवट और राम - भरत का बहुत ही मार्मिक मंचन श्रीराम भक्तों की देखने को मिला, भरत-शत्रुघ्न के पात्र अशोक -दक्ष जोशी तथा केवट के पात्र कुंदन सिंह रावत ने अपने उत्कर्ष अभिनय से सभी का मन मोहा और जोरदार तालिया बटोरी...
राम के द्वारा भरत को समझाने के पश्चात दुःखी मन से भरत राम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौट जाते है, इस सौगंध के साथ कि अगर 14 वर्षों में एक दिन की भी देरी हुई तो भरत अपने प्राण त्याग देंगे, पूरे 14 वर्ष राम के खड़ाऊ ही अयोध्या में शासन करेंगे की प्रतिज्ञा के साथ भरत अयोध्या लौटने के लिये मानते है
तद्पश्चात राम आगे वनों की ओर चल पड़ते है
आज के मुख्य अतिथि रमेश डोबरियाल, उत्तराखंड की स्वर कोकिला श्रीमति कल्पना चौहन जो व राजेंद्र चौहना ओर उत्तर प्रदेश शासन के वसुंधरा थेन SHO दीपक शर्मा व आर जे मनीष गुप्ता व देवभूमि कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दीप परजोलित कर लीला का शुभारभ किया।जिसमे धरोहर परिवार के लक्ष्मण बोहरा, रतन सिंह बोरा संदीप रावत, श्याम सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह रावत, त्रिभुवन जोशी हीरा सिंह मेहरा,हेमा जोशी, राजेंद्र मावड़ी,संजय रावत व सुदेश नैथानी जी ने रामलीला को भव्य बनाने में एकजुट रहें
0 टिप्पणियाँ