महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 1650 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट का चरखा तैयार किया गया है।फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक 02 अक्टूबर 2019, संवादाता मोहित खरवार, नोएडा: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 1650 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट का चरखा तैयार किया गया है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक वेस्ट चरखा होने का दावा किया गया है। इसमें प्लास्टिक के चम्मच,कोल्ड ड्रिंक पीने वाली स्ट्रा का प्रयोग किया गया है। सेक्टर-94 में यह चरखा रखा गया है, जो दूर से लकड़ी या या पत्थर से तैयार किया हुआ लगता है,इसकी ऊंचाई 14 फीट, लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 8 फीट है,इस चरखे की खासियत यह है कि यह घूमता है। चरखे को घुमाने पर सूत कातने तक की हर गतिविधि इसमें होती है।
नोएडा प्राधिकरण 11 सितंबर से प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान अभियान चला रहा है। बड़े स्तर पर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जा रहा है। जिससे चरखे का निर्माण किया गया है। चरखे की चौड़ाई 8 फीट है। इसे बनाने के लिए 1250 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का प्रयोग किया गया है। इसका कुल वजन 1650 किलोग्राम है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से गुजरते वक्त सेक्टर-94 पास इस चरखे का दीदार किया जा सकेगा। प्राधिकरण के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शहर में पहली बार प्लास्टिक के कूड़े से कोई चीज तैयार की गई है। इस चरखे को चलाया भी जा सकेगा। साथ ही, सेल्फी के शौकीनों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ