सहज योग एक आध्यात्मिक अनुभूति दिवस पर योगा का आनन्द लेते हुए ग्रामीण

फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक 23 सितम्बर 2019,रिपोर्टर रामा नन्द तिवारी, संत कबीर नगर : परम पूज्य माताजी की असीम कृपा से विश्व निर्मल धर्म एवम सहज योग सन्त कबीर नगर द्वारा ग्राम पंचायत कर्री  जनपद संत कबीर नगर में आज एक जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कर्री के अनेकों ग्रामवासी उपस्थित होकर मां की कृपा से आत्म साक्षात्कार प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर से चलकर आये गोरखपुर सहज योग मुख्य ध्यान के कोआर्डिनेटर उपेंद्र सिंह ने लोगो को सहज योग के बारे में विस्तार से बताते हुए आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम सम्पनन कराने में माध्यम की भूमिका का निर्वहन किया। लोगो ने आत्म साक्षात्कार प्राप्त करके एक अद्भुत शांति का अनुभव किया। उपेंद्र सिंह ने बताया की सहज योग कुंडलनी जागरण की एक प्रक्रिया है जो आज परम् पूज्य माता निर्मला देवी की कृपा से सम्पूर्ण विश्व के लोग सहज रूप में इसकी अनुभूति कर रहे है। तथा सम्पूर्ण विश्व मे सहज योग पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम में सहज योग ध्यान केंद्र धनघटा एवं सहज योग ध्यान केंद्र खलीलाबाद के सेंटर कोऑर्डिनेटर सहित अनेक सहजयोगी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments