फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक 21 सितम्बर 2019,रिपोर्टर आकाश ठाकुर, गाजियाबाद:- भारत के किसानों की मजबूत अर्थव्यवस्था बगैर देश विश्व शक्ति बन्ना या विश्व गुरु बन्ना असंभव है अगर हमारे देश का किसान तरक्की करेगा तो निश्चित रूप से देश भी तरक्की करेगा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में आ रही किसान मजदूर अधिकार यात्रा को दिल्ली में रोक दिया गया है उसके बाद क्या सदस्य प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्रालय में वार्ता के लिए गया वहां पर 15 सूत्री मांगों में से 5 मांगों को तत्काल मान लिया गया है इस मुख्य रूप से 1. किसान फसल बीमा योजना को 2. किसान मुख्य सहित पूरे परिवार बीमा योजना में शामिल करना 3. 14 दिन में गन्ना भुगतान करना 4. नदियों का पुनः स्थापित करके उन्हें जीवनदायिनी बनाना किसान 5. फसल मूल्य का निर्धारण करते हुए किसान प्रतिनिधि को सम्मिलित किया जाएगा बाकी 10 मांगों के लिए यह आश्वासन दिया गया है की दिल्ली में ना तो भी प्रधानमंत्री हैं और ना ही कृषि मंत्री हैं जैसे ही दिल्ली में प्रधानमंत्री का कृषि मंत्री आ जाएंगे बाकी 10 मांगो पर उनसे चर्चा कर कर एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता में फिर बुलाया जाएगा बाकी बची मांगो का निस्तारण जल्द ही कर दिया जाएगा प्रतिनिधिमंडल 11 सदस्य था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम योगेंद्र यादव रविंद्र भाटी यशपाल सिंह नौबहार सिंह नकुल अलहावत विक्रम सोम कुशल पाल ललित राणा आदि लोग मंडल में थे बाकी हजारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहे इस तपती धूप में भी किसानों ने अपना हौसला नहीं छोड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव के आवाहन पर यात्रा का समापन कर दिया गया है इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोकेश नागर गाजियाबाद जिला अध्यक्ष परविंदर यादव गौतमबुधनगर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश गॉड जिला महासचिव कुणाल शर्मा गाजियाबाद फजर मोहम्मद जिलाध्यक्ष मेरठ आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ