ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूनाइटेड नेशन के 14वें ग्लोबल कन्वेंशन में पीएसी में तैनात सिपाही की गोली चली

ग्रेटर नोएडा ड्यूटी पर आये पीएसी के जवान से गलती से चली गोली, एक जवान गोली लगने से घायल - रिपोर्टर मनोज तोमर , ग्रेटर नोएडा :उत्तर प्रदेश  जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूनाइटेड नेशन के 14वां ग्लोबल कन्वेंशन की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान को ड्यूटी के बाद गन चेंज करने के दौरान गन का ट्रिगर दबने से लापरवाही से गोली लग गई और एक सिपाही राजवीर सिंह को गोली लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल की तबीयत के बारे मे जाना।


 
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब पीएससी 49 बटालियन के जवान राजवीर सिंह ड्यूटी चेंज कर रहे थे। उसी दौरान पीएसी के उनके साथी जवान से लापरवाही के चलते ट्रिगर दब गया और दूसरे जवान को गोली लग गई। गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूनाइटेड नेशन के 14वें ग्लोबल कन्वेंशन में पीएसी में तैनात सिपाही की लापरवाही से गोली चल गई। घायल सिपाही की तैनाती परी चौक पर थी। इस कार्यक्रम में हजारों विदेशी सैलानी ग्रेटर नोएडा इस प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं 9 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री और UP के मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे।


मामले को लेकर एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि पीएसी जवान ड्यूटी चेंज करने के दौरान एक जवान से गन का ट्रिगर दबने के कारण गोली चल गई, जिसमें वह गोली लगने से घायल हुए हैं उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि जवान खतरे से बाहर है। उन्हें कई जगह गोली के छर्रे लगे हैं। उनका उपचार चल रहा है। उनका ऑपरेशन किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments